Jal Jeevan Mission: पीएम मोदी ने शुरू किया “हर घर जल” उत्सव अभियान
Jal Jeevan Mission:- देश के प्रधानमंत्री मोदी हर दिन देश की जनता से कोई न कोई अपील करते रहते हैं। आज देश ने हाल ही में 75वां आजादी का उत्सव मनाया है। जिसमे देश के प्रधानमंत्री ने “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर देश की जनता से अपील की थी।
हर घर तिरंगा अभियान के बाद अब प्रधानमंत्री जी ने “हर घर जल” उत्सव का आयोजन किया है। आज ही प्रधानमंत्री जी ने गोवा में एक कार्यक्रम के चलते एक नए आभियान को शुरु किया है जिसका नाम हर घर जल आभियान है।
आज पीएम ने कार्यक्रम में कहा की जिन्हे देश की फिक्र नहीं वो तो केवल बड़ी बड़ी बातें ही करते रहते हैं। वो देश हित में जल की सुरक्षा नहीं कर सकते हैं।
पीएम ने कहा की हर घर जल उत्सव के तहत देश में 7 करोड़ घरों में सिर्फ और सिर्फ 3 साल में ही पाइप से पानी पहुंचाया गया है।
ये भी पढें:-Manish Sisodia CBI Raid: मनीष सिसोदिया के घर सहित अन्य स्थानों पर CBI ने की छापेमारी
हर घर जल मिशन में ग्रामीण क्षेत्रों में साफ जल देना है।
आज गोवा में पीएम मोदी ने देश हित में हर घर जल मिशन शुरु करने की बात कही है। आज पीएम मोदी ने गोवा में देश की जनता से ये अपील की है, की वो देश हित में जल्द हर घर जल मिशन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
ताकि देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को शुद्ध जल पहुंचाया जा सके। ये एक बडी उपलब्धि के रूप में कार्य करती है।
पीएम ने कहा देश में सरकार बनाने से अधिक कठिन काम देश के हित में विकास और उन्नति करना है। वहीं पीएम ने विपक्ष पर तंज करने हुए कहा की को लोग देश हित में विकास कार्य नही कर रहे है।
उन्हे चाहिए की वह देश का भविष्य खराब न करें। पीएम ने बताया की हम देश को आगे और बढ़ावा देने के लिए निरन्तर विकास कार्य कर रहे है। जिसके लिए देश की जनता का साथ होना अनिवार्य है।
पीएम ने शुरू किया देश के ग्रामीण के लिए Jal Jeevan Mission
आज देश की जनता के संबोधन में आज पीएम मोदी ने कहा की देश में लगभग 16 करोड़ ग्रामीण है। जिन्हें जीवन जीने के लिए जल की अधिक मात्रा में आवश्यकता होती है।
लेकिन उन लोगों तक शुद्ध पेय जल नहीं मिल पाता है। इस मिशन में आज देश की जनता के संबोधन में पीएम ने बताया की उन्होंने इस मिशन के तहत 3.60 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
इस मिशन को कोरोना के चलते रोक दिया गया था लेकिन अब ये मिशन नहीं रुकेगा। इस मिशन के चलते देश में लोगों को बड़ा रोजगार का भी अवसर मिलेगा।